NIRVAIR.IN, LGBTi+  Updates, Stories, Events, NEWS and Issues

nirvair.in offers Gay, Lesbian, Transgender's, latest NEWS, updates, issues and events. Covering every possible articles for LGBT+ around the Globe, specially from India and neighbouring countries.

Monday 12 October 2020

दुनिया के पहले ट्रांसजेंडर पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत, हिमालय की चोटी फतह करने पहुंचे देश के 25 ट्रांसजेंडर

 हिमालय के 17,353 फुट ऊंचे मैत्री शिखर पर फतह हासिल करने के लिए देशभर से ट्रांसजेंडर समुदाय की 25 सदस्यीय टीम ने आज से अपने 12 दिनों के दुनिया के पहले ट्रांसजेंडर पर्वतारोहण अभियान की शुरूआत कर दी है। इस अभियान को मध्य प्रदेश के पहले आधिकारिक पर्वतारोही, 35 वर्षीय रत्नेश पांडे द्वारा लीड किया जा रहा है। इस अभियान को रत्ना पांडे फाउंडेशन और किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सार्थक प्रयासों से गति दी गई है।

पर्वतारोहण अभियान मैत्री शिखर पर फतह हासिल करने के अभियान को ट्रांसजेंडर टीम की तरफ से आर्यन पासा लीड कर रहे हैं जो ट्रांसमेन हैं। आर्यन पासा जाने-माने वकील और बॉडीबिल्डर हैं जिनकी एशिया के चर्चित ट्रांसमेन में गिनती होती है। साथ ही किन्नर अखाड़ा की महामंडेलेश्वर भवानी मां इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फरीदाबाद से किन्नर समुदाय की समाज सेविका सिमरन चौधरी इस अभियान के प्रोत्साहन के लिए साथ जा रही हैं।

यह अब तक का दुनिया का ऐसा पहला पर्वतारोहण अभियान है जिसमें देशभर के ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस टीम में एमपी, यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के ट्रांसजेंडर समुदाय के बॉडीबिल्डर, मॉडल और कुछ सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।


पर्वतारोहण अभियान के बारे में बताते हुए रत्नेश पांडे ने बताया कि “यह काम लक्ष्मी त्रिपाठी की वजह से संभव हो पाया है जिन्होंने देशभर से 25 ट्रांसजेंडरों का चयन किया था, हम दोनों ने चार महीने पहले इस परियोजना पर काम करना शुरू किया था। इसके बाद, ऑनलाइन माध्यम से तकरीबन एक महीने तक इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया और गांधी जंयती के अवसर पर इसकी दिल्ली से शुरूआत की गई”।

Source: Next India Times | Written By: Friend Shashi

No comments:

Post a Comment